Skip to content
Dhonha

Dhonha

Eager to grow, Produce & Flourish

  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Terms & Privacy Policy
  • Toggle search form
  • शहर के बाजार Poems
  • “क्या करूं क्या ना करूं” Poems
  • “हसीनों की दादागिरी” Poems
  • ” मैं भी शूद्र हूं “ Poems
  • Today's Classroom and Children
    Today’s Classroom and Children / आज का वर्ग और बच्चे Poems
  • “I am a vagabond” Poems
  • मेरी चाह / My Desire Poems
  • What Happens When… Poems

हर शख्स यहाँ बड़ा तमीज़दार लगता है

Posted on 22 May 202422 May 2024 By Mahendrakumar Singh

हर शख्स यहाँ बड़ा तमीज़दार लगता है,
हर लौ से धुआं उठने को बेकरार लगता है।
लाख कमाए दुनिया पर दिया का दिया ही रहता है,
इसीलिए यह दिल मेरा मुझे खबरदार करता है।
आँखों पर बंधी है पट्टी दिखाई नहीं देती,
अंजाम बुरा होगा अंदाज़ा नहीं होता।
सब दौड़ रहे हैं इस दुनिया के मेले में,
पर देखो तो सब के सब अकेले ही हैं।
हर शख्स यहाँ बड़ा तमीज़दार लगता है,
हर लौ से धुआं उठने को बेकरार लगता है।
हे राम! क्या तुम्हें रावण दिखाई नहीं देता,
तुमने एक रावण से लड़कर बचाई थी अपनी दुनिया,
आज हर मोड़ पर हजारों रावण दिखाई देते हैं।
जैसा बोओगे वैसा ही तो काटोगे,
पाप बोओगे तो क्या पुण्य पाओगे।
यही तो सर्वविदित है कि जैसी करनी वैसी भरनी।
पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
सत्य और अहिंसा पर चलो,
हिंसा से तौबा कर लो,
सत्य बोलो, झूठ और जुमलों से बचो,
सबका सम्मान करो, नारी का अपमान मत करो,
सबका साथ, सबका विकास…आदि आदि आदि।
अब मेरा विश्वास कहता है ये सब बकवास और ढकोसला है।
ना कोई साथ,
ना कोई विकास,
ना ही विश्वास और ना ही न्याय।
हर शख्स यहाँ बड़ा तमीज़दार लगता है,
हर लौ से धुआं उठने को बेकरार लगता है।
रावण पंडित था, ब्राह्मण था, बड़ा बुद्धिमान था,
शिव भक्त, संस्कारी और महा बलवान था।
सब पूजते हैं, जो उसे मानते हैं,
सब हंसते हैं राम पर,
जो उन्हें नहीं मानते हैं।
न राम जीते हैं, न रावण हारा है,
न राम हारे हैं, न रावण जीता है।
सब विचारों का हेर फेर है,
हर शख्स यहाँ बड़ा तमीज़दार लगता है,
हर लौ से धुआं उठने को बेकरार लगता है।

Poems

Post navigation

Previous Post: बंटवारे की कहानी
Next Post: संस्कार

Related Posts

  • मन जीत लिया जो तूने जग जीत लिया तब तूने। मन हार गया यदि तेरा जग हार गया तब तूने। पक्षी बन तूं उड़ता जा जग जीवन में बढ़ता जा। मन के कचोटने से भी मन की तुम मत सुनता जा।
    “मन” Poems
  • ” लफ़ड़ेबाज” / “The Quarrelsome One” Poems
  • “मेरी अनुभूति” Poems
  • ” दर्द ” / “Pain” Poems
  • “हसीनों की दादागिरी” Poems
  • “Joyful Moments” / ” मस्त पल “ Poems

Categories

  • Poems
  • Story
  • World

Search

Recent Posts

  • “The Spinning Top”
  • What Happens When…
  • ” दर्द ” / “Pain”
  • शहर के बाजार
  • “The Sun” / ” सूरज “

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • संस्कार Poems
  • How to check, what I discard. How to relish, what I want. How to mind, the mind that rides. How to meet the sub - conscious mind. The mind that flies and lies beneath the layers. If I get it, I can head it. I get it but fail to control it. O 'Almighty - The First Cause. Show me the way to surpass. The life is shaped, as we shape. If we mar it, it mars us. If we love it, it loves us. Life reflects, it's our reflection.
    “Life” Poems
  • “सच्चा मन” Poems
  • “The Inner Journey : Discovering Spiritual Truth.” Poems
  • “When Imagination Collides with Reality”/”जब कल्पना हकीकत से टकराए” Poems
  • " लोग "
    ” लोग “ Poems
  • Today's Classroom and Children
    Today’s Classroom and Children / आज का वर्ग और बच्चे Poems
  • मेरी चाह / My Desire Poems

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024

Copyright © 2026 Dhonha.

Powered by PressBook News WordPress theme