
” मेरी चाह “
वाकयों और हादसों का ज़िक्र करना चाहता हूँ,
हार हो या जीत—बस लुत्फ़ उठाना चाहता हूँ।
हौसले ना पस्त हों, नेक हो अपना इरादा,
कर्मयोगी बनकर बस मैं यूँ ही जीना चाहता हूँ।
दोस्तों को दुश्मनी से दूर रखना चाहता हूँ,
ठग-ठगाई से मैं यारों, दूर रहना चाहता हूँ।
यदि न कोई साथ दे, तो खुद ही जीना चाहता हूँ,
रेत की दीवार पे लिखी मैंने एक ग़ज़ल,
आज इस महफ़िल में यारों वो गीत गाना चाहता हूँ।
काटकर बंधन सभी, आज़ाद होना चाहता हूँ,
हे दिगंबर, दिव्य ज्योति, पूज्य हो, आधार हो,
हो सके तो ज्ञान दे दो, और मुझको तार दो।
तम घिरा है निर्बुद्धि में, हो सके तो फाड़ दो,
पुनीत मन से, ईश-श्रद्धा और श्रम से जीना चाहता हूँ।
कर सकूँ प्रज्ञा प्रखर, अज्ञान को निर्मूल कर,
बन सकूँ निर्बल सहायक, बंदों की सेवा कर सकूँ।
ऐसी तमन्ना दिल में हो—उसे धनवान करना चाहता हूँ।
चाहे सहस्त्र संकट हों, या हो आँधी या बवंडर,
हर घड़ी हो संकटों से, या झंझटों से भरी डगर।
निराश ना हो मन मेरा—इन्हें मैं पार करना चाहता हूँ,
लगन, जोश और तमन्ना से विमुक्त ना हो मन मेरा,
चाह, चौकस और सुदृष्टि से—साध्य हो लक्ष्य मेरा।
हर घड़ी संलग्न रहकर, हर हाल में
मैं लक्ष्य पाना चाहता हूँ।
तन सबल हो, मन सुदृढ़ हो, हाथ सेवा में लगे,
बल हो निर्बल का सहायक, पर बल का न गुमान हो।
आशीष दो, आशा के सागर—
मैं डुबकी लगाना चाहता हूँ।
यदि प्यार करना पाप है—तो मैं पाप करना चाहता हूँ,
निर्वाण से मैं ज़िंदगी को मुक्त करना चाहता हूँ,
ज़िंदगी का सिलसिला बरक़रार रखना चाहता हूँ,
हर बुझे लब पे मुस्कान भरना चाहता हूँ।
वाकयों और हादसों का ज़िक्र करना चाहता हूँ,
हार हो या जीत—बस लुत्फ़ उठाना चाहता हूँ।
— महेंद्रकुमार सिंह
✍️✍️🌐✍️✍️
“My Desire”
I yearn to speak of tales, of fate’s embrace,
In victory or defeat, find joy and grace.
Let spirit never wane, let purpose be true,
A Karma Yogi’s life, that’s what I pursue.
From enmity’s shadows, keep my friends apart,
From deceit and trickery, safeguard my heart.
If none stand by my side, alone I’ll strive,
On walls of sand, a ghazal I’ve inscribed,
Tonight, in this assembly, that song I yearn to sing.
To break all chains that bind, and freedom bring,
Oh Digambar, divine light, revered, foundation’s core,
Grant me wisdom’s beacon, and uplift me evermore.
Darkness veils my mind, tear it asunder if you may,
With pure heart, faith, and toil, I wish to live each day.
May my wisdom sharpen, ignorance effaced,
May I aid the helpless, serving all embraced.
Such a yearning in my heart—to make it truly rich.
Though a thousand troubles rise, or storms may loudly pitch,
Every moment fraught with peril, or paths with thorns replete,
Let not my spirit falter—these I wish to defeat.
From passion, zeal, and longing, let my soul not stray,
With desire, keen sight, and focus—my aim shall find its way.
Engaged in every moment, come what may,
My goal, I long to attain.
May body be strong, mind unwavering, hands in service deep,
May strength assist the weak, no pride my spirit keep.
Bless me, Ocean of Hope—
In your depths, I long to leap.
If to love be sin—then a sinner I wish to be,
From Nirvana’s stillness, set my life’s journey free.
Life’s wondrous flow, I wish to see it bloom,
On every faded lip, fill it with a smile, chasing gloom.
I yearn to speak of tales, of fate’s embrace,
In victory or defeat, find joy and grace.
–Mahendrakumar Singh
✍️✍️🌐✍️✍️